Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
News

UP: बेटी का कत्ल, सर्पदंश दर्शाने के लिए पैरों में सुई चुभोई, चुपचाप किया अंतिम संस्कार; बाप-ताऊ ने की हत्या

Woman Express
Last updated: June 8, 2026 4:21 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
SHARE

यूपी के हरदोई में बाप ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। बेटी को पहले पीटा, फिर गला कसकर मार डाला। आरोपियों ने सर्पदंश दर्शाने के लिए युवती के पैरों में सुई भी चुभोई। इसके बाद गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Advertisement Carousel
× Advertisement


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। संडीला कोतवाली इलाके के एक गांव में झूठी शान के लिए पिता ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। बेटी रात में चुपचाप घर से चली गई थी और सुबह वापस आई थी।
इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को सर्पदंश से जोड़ने के लिए शव के पैरों में सुई भी चुभोई गई। परिजन ने बाग में बेटी का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा निवासी महिला मिथिलेशा ने बताया कि बेटी शुभी (18) तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चार जून की सुबह वह घर आ गई। पिता रामदयाल ने गुस्से में बेटी को दो-तीन थप्पड़ मारे और फिर लेट गए। बेटी भी अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ताऊ मुनेश, कल्लू, सुरेश और ताई माधुरी (मुनेश की पत्नी) ने शुभी के बारे में पूछा।

कमरे में होने का पता चलने पर आरोपियों ने दरवाजा खुलवाकर पीट-पीटकर शुभी की हत्या कर दी। इस दौरान रामदयाल भाइयों का सहयोग करता रहा। दावा है कि आरोपियों ने मां को न तो रोने दिया और न ही बेटी को देखने दिया। गांव में ही अपने बाग में अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार शाम मिथिलेशा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
झूठी शान के लिए कत्ल, पिता समेत चार लोग गिरफ्तार
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मां की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता रामदयाल, ताऊ मुनेश, सुरेश और ताई माधुरी को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। कल्लू की तलाश जारी है।

दुपट्टे से कसा था गला, मां को भी दी धमकी
युवती की पीट-पीटकर हत्या के मामले में विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवती की मां ने पिटाई का विरोध किया तो उसे भी हत्या की धमकी दी। मामले को सर्पदंश और खुदकुशी के तौर पर ही गांव में बताने की धमकी भी आरोपियों ने युवती की मां को दी।

युवती के एक ही पैर में चार जगह सुई चुभोई गई। प्रयास यह था कि सर्पदंश जैसे निशान बन जाएं। इसमें सफलता न मिलने पर घटना को खुदकुशी के रूप में दर्शाने का प्रयास हुआ। इसके लिए किशोरी के ही दुपट्टे से उसका गला कसकर फंदा सा बनाया गया। गांव में यह भी प्रचारित किया गया कि बीमारी के कारण युवती ने खुदकुशी की है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

NEEM KAROLI BABA 2
SPIRITUALITY

Neem Karoli Babaji : रोजाना सुबह उठकर करें ये 5 जरूरी काम, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

June 20, 2024
accident b8bbca
NewsChhattisgarh

Road Accident: छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में महिला समेत 6 लोगों की मौत, जानिए कहां-कहां बरपा तेज रफ्तार का कहर…

May 12, 2025

Drinking Inside a Car is ILLEGAL? : क्या कार के अंदर बैठकर शराब पीना अपराध है? जानें लें इससे जुड़े जरूरी नियम

July 19, 2026
vikas1
NewsChhattisgarh

CM साय : नक्सलवाद पर निर्णायक बढ़त के बाद बदली बस्तर की तस्वीर, विकास ने पकड़ी रफ्तार

August 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?