Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में करोड़पति चपरासी की गिरफ़्तारी के आसार, फिर रंग ले रही ईडी की कार्यवाही,पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रिश्तेदार के नाम अरबों की संपत्ति का मामला…

Woman Express
4 Min Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही अब अपने अंजाम की ओर है,एजेंसी ने उन घोटालेबाज़ों से पूछताछ शुरू कर दी है,जिनके जरिए बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी खपाई गई थी| मामला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का बताया जाता है |

8

जानकारी के मुताबिक,PWD विभाग में चपरासी-भृत्य के पद पर कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसके परिवार के लोगों के नाम वर्ष 2018 से लेकर 2023 के बीच अरबों की संपत्ति की ख़रीद-फरोख्त का मामला सामने आया है| इस शख़्स का नाम अजीत मढ़रिया,जो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव के पद पर कार्यरत बताए जाते है| इस सरकारी कर्मचारी की माली हालत जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे|

18

संपत्ति का ब्यौरा देख कर आंकलन किया जा रहा है,कि PWD विभाग में कार्यरत अजीत मढ़रिया ने चंद वर्षों के भीतर 100 करोड़ से ज़्यादा की जमीन-जायदाद ख़रीदी थी| इन जमीनों ख़रीदफ़रोख़्त में उसके द्वारा करोड़ो की नगदी का इस्तेमाल किया गया था| अजीत मढ़रिया के पास यह नगद रकम कहां से आई थी ? जांच एजेंसियां इसकी खोजबीन में जुट गई है | ईडी ने इस कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी है,मामले की गंभीरता को देखते हुए ACB-EOW का अमला भी सक्रिय बताया जाता है|

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव अजीत मढ़रिया से ED की पूछताछ,अरबों की बेनामी संपत्ति का खुलासा…

यह भी बताया जाता है,कि वर्ष 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही रायपुर के PWD विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत अजीत मढ़रिया को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना निज सहायक नियुक्त किया था | मढ़रिया बघेल के करीबी रिश्तेदार बताए जाते है,लम्बे समय तक तत्कालीन मुख्यमंत्री के कार्यालय में पदस्थ रहे अजीत मढ़रिया ने मात्र 3 वर्षों के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की ख़रीद-फ़रोख़्त कर एजेंसियों को चौंका दिया है |

22

रायपुर से लेकर दुर्ग तक खेत-खलिहान और व्यसायिक परिसरों का मालिकाना हक़ अजित मढ़रिया और उसके ससुराल पक्ष के सदस्यों के नाम दर्ज बताया जाता है| यही नहीं,इन्हीं वर्षों में मढ़रिया के अन्य भाई बंधुओं के नाम भी इसी तर्ज पर कई नामी-बेनामी सम्पतियों का जखीरा सामने आया है |

यह भी पढ़े : ईडी की पूछताछ शुरू होते ही करोड़ो की ज़मीन की अफ़रा-तफरी जोरों पर,पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बजरंगी पहलवान की दास्तान…

21

एक जानकारी के मुताबिक,ईडी की पूछताछ शुरू होते ही मढ़रिया के परिजनों ने ब्लैक मनी से अर्जित सम्पत्तियों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है | इसमें एग्रीमेंट और कच्चे में ख़रीदी गई सम्पत्तियों के दर्जन भर बिकावली सौंदे बाज़ार में उपलब्ध बताए जाते है,इन संपत्तियों की अफरा-तफरी सुर्ख़ियों में है |

image 29

सवाल उठ रहा है,कि चपरासी के पद पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसके परिजनों के नाम अर्जित संपत्ति के लिए करोड़ों की नगदी आखिर किन श्रोतों से उपलब्ध कराई गई थी| यही नहीं,इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की भी जानकारी सामने आई है| तस्दीक की जा रही है,कि मढ़रिया द्वारा करोड़ो की जमीनों का सौंदा महज़ कुछ लाखों में कर टैक्स चोरी भी की गई थी| फ़िलहाल,ईडी की पूछताछ अपने अंजाम की ओर बढ़ रही है| कयास जाहिर किया जा रहा है,कि अजित मढ़रिया की गिरफ़्तारी के बाद कई बड़े खुलासों के आसार है|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *